भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश कार्यसमिति के लिए 129 सदस्यों की घोषणा की है। इसमें 24 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 105 कार्यसमिति सदस्य हैं। आमंत्रित सदस्यों में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंदेल, सुरेश भारद्वाज, महेश्वर सिंह, सतपाल सिंह सत्ती, सुरेश कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अनुराग ठाकुर, सांसद कंगना रणौत, इंदू गोस्वामी, हर्ष महाजन, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, अनिल शर्मा, रविंद्र सिंह रवि, सरवीण चौधरी, गोविंद ठाकुर, सुखराम चौधरी, बिक्रम ठाकुर, पूर्व डिप्टी स्पीकर हंसराज, पूर्व मंत्री राजीव सैजल और राजेंद्र गर्ग हैं।
वहीं, कार्यसमिति सदस्यों में विधायक सुधीर शर्मा, इंद्रदत्त लखनपाल, जेआर कटवाल, इंद्र सिंह गांधी, सुरेंद्र शौरी, रीना कश्यप, प्रकाश राणा, डॉ. जनक राज, रणवीर सिंह निक्का, लोकेंद्र कुमार, दीपराज कपूर, पूर्ण चंद ठाकुर, दलीप ठाकुर, विजय मनकोटिया, पवन नय्यर, अर्जुन सिंह, जिया लाल, विनोद चंदेल, विक्रम जरयाल, गोविंद शर्मा, केएल ठाकुर, बलवीर चौधरी, विजय अग्निहोत्री, रीता धीमान, मुलखराज प्रेमी, रविंद्र धीमान, लखविंदर राणा, अरुण मेहरा, अनिल धीमान, कमलेश कुमारी, परमजीत सिंह पम्मी, विशाल नैहरिया, संजय सूद, देवेंद्र भुट्टो, चैतन्य शर्मा, होशियार सिंह, रवि ठाकुर, विशाल चौहान, चेतन बरागटा, रजत ठाकुर, धनेश्वरी ठाकुर, वीरेंद्र चौधरी, जय सिंह, रणवीर सिंह, आशुतोष वैद्य, विजय परमार, संजय गुलेरिया, नरोतम ठाकुर, नारायण सिंह, अजय श्याम, रवि मेहता, कौल नेगी, शशिबाला, मीरा आनंद, परमजीत मनकोटिया, वंदना गुलेरिया, नीलम सरैक।