फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: शिक्षा मंत्री बोले- सरकारी स्कूलों में अगले माह मिलेंगे 550 प्रवक्ताओं के पद

Fri, 21 Mar 2025 09:25 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अगले महीने प्रवक्ताओं के 550 पद भर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अगले महीने प्रवक्ताओं के 550 पद भर दिए जाएंगे। भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी। यह जानकारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान दी।

विज्ञापन


भाजपा विधायक रीना कश्यप के प्रश्न का उत्तर देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्राथमिकता पर जनजातीय क्षेत्रों में स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पद भरे जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि 336 प्रिंसिपलों को पदोन्नत किया गया है। शिक्षा विभाग में पीजीटी के 700 पद भरने की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले पीजीटी हिंदी एवं फिजिक्स के प्रवक्ताओं को नियुक्ति दी जा चुकी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने पीजीटी के केवल 511 पद भरे थे, जबकि कांग्रेस ने सरकार बनने के पहले ही साल 700 पद भरने की मंजूरी दे दी थी। 

उन्होंने विधायक रीना कश्यप के प्रश्न के उत्तर में कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जदोल टपरोली में 11 पद भरे गए हैं और 7 रिक्त हैं। प्रधानाचार्य का रिक्त पद भी पहले ही भर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला बरोग में लिपिक का पद सृजित नहीं है। जल्द ही स्कूल में लिपिक की तैनाती की जाएगी। सेवादार या सह चौकीदार का एक पद सृजित है। यह पद भरा जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें