विधायकों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े मामलों को प्रमुखता से प्रश्नों में शामिल किया है। कई सवाल सड़क निर्माण और रखरखाव, पेयजल योजनाओं, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान, राहत एवं पुनर्वास कार्यों तथा खनन गतिविधियों से संबंधित हैं। स्थानीय समस्याओं को लेकर लगाए गए इन प्रश्नों के जरिए विधायक सरकार के कामकाज और विभागीय कार्रवाई की जानकारी लेंगे।
विधानसभा सचिवालय प्रश्नों की जांच और प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन्हें संबंधित विभागों को भेजेगा। इसके बाद विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर तथ्य जुटाकर जवाब तैयार करेंगे। प्रश्नों की संख्या में अभी बढ़ोतरी होगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होकर 3 सितंबर तक चलेगा। यह इस विधानसभा का बारहवां सत्र होगा।