जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए संघर्ष किया और जनता के बीच लड़ाई लड़ी, आज वही स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं। सरकार और कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ती दूरी निराशा और हताशा का कारण बन रही है। गुरुवार को ही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की ओर से नीरज भारती को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें उनसे 10 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा था। नोटिस में पिछले कुछ दिनों में नीरज भारती की ओर से सोशल मीडिया पर सरकार-संगठन की नीतियों पर की गई टिप्पणियों को पार्टी के प्रतिकूल प्रतीत होने की बात कही थी। संगठन की ओर से कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई।
नीरज भारती को शिमला बुलाकर उनसे बात की जाएगी। यह मामला नोटिस में नहीं है। न ही जिला अध्यक्ष की ओर से भेजे गए नोटिस के बारे में जानकारी है। इस मामले को बातचीत करके सुलझा दिया जाएगा।- विनय कुमार, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
हमने नीरज भारती को सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता वाली टिप्पणियां करने पर नोटिस दिया था। उन्होंने इस्तीफा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को दिया होगा।- अनुराग शर्मा, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस, कांगड़ा