फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी: न्यूजीलैंड की तकनीक से संवरेंगे हिमाचल के सेब बगीचे, तैयार होगी रोगमुक्त पौध

Fri, 27 Nov 2026 10:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश में 15 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। यहां न्यूजीलैंड की तकनीक से उच्च गुणवत्ता वाली और रोगमुक्त सेब की पौध तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन
मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन को आधुनिक तकनीक से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए न्यूजीलैंड के विशेषज्ञ सहयोग करेंगे। प्रदेश में 15 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। यहां न्यूजीलैंड की तकनीक से उच्च गुणवत्ता वाली और रोगमुक्त सेब की पौध तैयार की जाएगी। सरकार का लक्ष्य आगामी वर्ष से ही बागवानों को उन्नत किस्मों की पौध उपलब्ध करवाना है। शुक्रवार को बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश और न्यूजीलैंड के तकनीकी प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। इसमें उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना और आधुनिक बागवानी तकनीक को प्रदेश के बागवानों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। यह परियोजना केंद्र सरकार की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत स्थापित होगी।

विज्ञापन


इसके लिए 15 करोड़ रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। केंद्र में रूटस्टॉक पर तैयार रोगमुक्त पौध के साथ सेब की नई और उन्नत किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। बदलती जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप उच्च घनत्व वाली बागवानी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा। बागवानों को आधुनिक बगीचे लगाने, पौधों के प्रबंधन और बेहतर उत्पादन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। केंद्र प्रदेश के साथ अन्य राज्यों के बागवानों के लिए भी प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध करवाएगा। परियोजना में केंद्र सरकार वित्तीय सहायता देगी, जबकि न्यूजीलैंड के विशेषज्ञ तकनीक हस्तांतरण और प्रबंधन में मार्गदर्शन करेंगे। हिमाचल का बागवानी विभाग भूमि, संसाधन और स्टाफ उपलब्ध करवाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को केंद्र की स्थापना का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें