मरीजों की पहचान गुप्त, दी जाती हैं सुविधाएं
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी युवाओं और महिलाओं पर अधिक ध्यान दे रही है।बीते वर्ष साढ़े पांच लाख के करीब टेस्ट किए गए। कार्यक्रम में यह भी बताया कि एचआईवी पॉजिटिव मरीज को सरकारी योजना के तहत प्रत्येक महीने 1500 रुपये की राशि भी दी जाती है। मुफ्त बस पास और न्यूट्रिशनल किट भी मुहैया करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आए लोगों की जानकारी गुप्त रखी जाती है। कोई इसे सार्वजनिक करता है, तो उस पर जुर्माने के साथ-साथ अन्य कड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
2030 तक इस बीमारी को खत्म करना लक्ष्य
राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ललित ठाकुर ने बताया कि बीते साल के मुकाबले इस वर्ष सितंबर तक 425 केस सामने आए हैं। 376 लोगों को दवाई पर रखा गया है। समय-समय पर इनकी फॉलोअप जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का मकसद है कि साल 2030 तक इस बीमारी को खत्म करना है।