कमेटी ने किया निरीक्षण, कल सौंपी जाएगी रिपोर्ट
धार्मिक स्थल का निगम आयुक्त की ओर से बनाई कमेटी ने अतिरिक्त आयुक्त विकास शर्मा के नेतृत्व में निरीक्षण किया। कमेटी ने फोटोग्राफी कर पूरी रिपोर्ट बनाई गई। उक्त कमेटी बुधवार को जांच रिपोर्ट आयुक्त को सौंपेगी। कमेटी के अनुसार लेंटर डालने के बाद धार्मिक स्थल में कार्य नहीं किया जा रहा था।
धार्मिक स्थल का निर्माण कर रहे लोगों ने साधारण कागज पर एनओसी मांगी थी, लेकिन मौजूदा ढांचे की ड्राइंग न होने पर इसे लौटा दिया था। उनसे मौजूदा ढांचे को लेकर ड्राइंग मांगी गई है-
डीके वर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग
मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। दलीलों को सुना गया है। जांच के लिए सब कमेटी गठित कर दी है जो दो दिन में रिपोर्ट देगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई होगी-
एचएस राणा, आयुक्त, नगर निगम मंडी।