बीते साल यह मार्ग 23 अप्रैल को ट्रैफिक के लिए खुला था। बीते दिनों दारचा से आगे बारालाचा दर्रा के आसपास लगातार खराब मौसम के बावजूद सीमा सड़क संगठन के 70 आरसीसी ने मार्ग मनाली-लेह को बहाल करने में अपनी पूरी ताकत झोंकी दी है। सीमा सड़क संगठन की टीम मनाली की ओर से बारालाचा दर्रा पहुंच गई है। मंगलवार को बारालाचा दर्रा फतह कर बीआरओ ने सरचू की तरफ कूच कर लिया है। इस अभियान में बीआरओ 70 आरसीसी ने डेढ़ दर्जन मशीनों को तैनात कर रखा है। यह पूरा इलाका समुद्रतल से 14,000 से 16,000 फीट की ऊंचाई पर है।