फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को लाभ, घर बैठे उत्पादों को कहीं भी भेज सकेंगी; लेने डाकिया आएगा

Fri, 14 Nov 2025 08:24 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाएं अपने बनाए गए घरेलू और हर्बल उत्पादों को डाक के माध्यम से देशभर के किसी भी कोने में आसानी से भेज सकेंगी। डाक विभाग की ओर से दी जा रही सुविधा के अनुसार महिलाएं अब अपने उत्पादों को डाकघर तक भेजने के लिए केवल पार्सल शुल्क ही चुकाएंगी। 
विज्ञापन
डाक विभाग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाक विभाग ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं को आर्थिक रूप से और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब ये महिलाएं अपने बनाए गए घरेलू और हर्बल उत्पादों को डाक के माध्यम से देशभर के किसी भी कोने में आसानी से भेज सकेंगी। इस पहल से महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रचार और बिक्री में सीधी मदद मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। डाक विभाग की ओर से दी जा रही सुविधा के अनुसार महिलाएं अब अपने उत्पादों को डाकघर तक भेजने के लिए केवल पार्सल शुल्क ही चुकाएंगी।

विज्ञापन


डाक मंडल धर्मशाला मंडल के अधीक्षक रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि डाकिया महिलाओं के उत्पादों को उनके घरों से मुफ्त में डाकघर तक पहुंचाएगा (फ्री होम पिकअप)। इससे महिलाएं दूरदराज के क्षेत्रों तक अपने उत्पाद आसानी से पहुंचा सकेंगी। पार्सल की डिलीवरी फीस वजन के आधार पर तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि 500 ग्राम तक के उत्पाद के लिए 41 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को 10,000 रुपये से अधिक मूल्य वाले पार्सल के लिए बाद में भुगतान करने की सुविधा भी मिलेगी। इस पहल से प्रदेशभर में हजारों महिलाओं को अपने उत्पादों की जागरूकता बढ़ाने और उन्हें व्यापक बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी, जो उन्हें सशक्त और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का नया अवसर प्रदान करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें