फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: 300 करोड़ रुपये का ऋण लेगी हिमाचल सरकार, अधिसूचना जारी

Fri, 14 Nov 2025 06:42 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है। 300 करोड़ रुपये का ये लोन 15 वर्ष की अवधि के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार 300 करोड़ रुपये का ऋण लेगी। वित्त विभाग की ओर से शुक्रवार को राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। 15 वर्ष की अवधि के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से यह ऋण लिया जाएगा। 19 नवंबर तक प्रदेश सरकार के खाते में यह राशि आएगी।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश पर वर्तमान में कुल 98,182 करोड़ रुपये का कर्ज है। यह आंकड़ा अगस्त 2025 तक का है, जो मानसून सत्र में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किया गया था। राज्य का कर्ज लगातार बढ़ रहा है, और जुलाई 2025 तक यह एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका था, जब सरकार ने अतिरिक्त 1,000 करोड़ का लोन लिया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें