फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में आज और कल बारिश का येलो अलर्ट, 17 सितंबर तक मौसम खराब

Thu, 12 Sep 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में वीरवार और शुक्रवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।
 
विज्ञापन
रिज मैदान शिमला। फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला सहित मनाली, डलहौजी और चंबा में बुधवार को बूंदाबांदी हुई। अन्य जगह धूप खिली रही। प्रदेश में वीरवार और शुक्रवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार को बिलासपुर में 35, कांगड़ा, चंबा और ऊना में 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर को शहर में बूंदाबांदी हुई। शाम को मौसम साफ होने से साथ धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। 12 और 13 सितंबर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार शाम तक प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन होने से 37 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 106 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित होने से कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में सप्लाई बंद हो गई है। मंगलवार रात को नाहन में 86, पांवटा साहिब में 46, धर्मशाला में 35, चंबा में 30, धौलाकुआं में 21, मनाली में 20, शिमला में 8 और कल्पा में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान शिमला में 16.0, धर्मशाला में 18.0, ऊना में 24.9, नाहन में 22.5, सोलन में 19.1, मनाली में 14.9, कांगड़ा में 20.4, मंडी में 20.2, बिलासपुर में 23.1 और चंबा में 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र    अधिकतम तापमान
बिलासपुर 35.6
कांगड़ा 34.5
चंबा 34.4
ऊना   34.0
मंडी 31.6
नाहन 30.4
सोलन 30.0
धर्मशाला 30.0
शिमला 24.4
मनाली 20.7
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें