फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: मंगलवार को कई जगह बारिश का येलो अलर्ट, अभी तक इतनी सड़कें और बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Mon, 09 Sep 2024 08:39 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को प्रदेश में कई जगह बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। सोमवार शाम तक शिमला, मंडी और कांगड़ा में 62 सड़कें ठप रहीं। कुल्लू, शिमला और चंबा में 17 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद रहे। 
विज्ञापन
रिज मैदान शिमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला सहित मंडी और नाहन में सोमवार को बूंदाबांदी हुई। मैदानी जिलों में धूप खिली रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35 और ऊना में 34 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। सोमवार शाम तक शिमला, मंडी और कांगड़ा में 62 सड़कें ठप रहीं। कुल्लू, शिमला और चंबा में 17 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद रहे। मंगलवार को प्रदेश में कई जगह बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन




मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मंगलवार को मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में मौसम मिलाजुला बना रहेगा। 11 से 15 सितंबर तक प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। सोमवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय धूप खिली। दोपहर करीब दो बजे शहर में बूंदाबांदी हुई। शाम को फिर शहर में मौसम साफ हो गया। प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा। रविवार रात को शिमला, सोलन, डलहौजी जुब्बड़हट्टी और कुफरी में बादल बरसे।
विज्ञापन





 
क्षेत्र  अधिकतम तापमान
बिलासपुर 35.5
ऊना 34.4
कांगड़ा 33.8
चंबा 33.3
मंडी 31.6
नाहन 29.9
धर्मशाला 29.0
सोलन 29.0
मनाली 24.2
शिमला  23.5
विज्ञापन

खलीनी में पेड़ ढहने से बंद रही सड़क
शिमला शहर के लोअर खलीनी क्षेत्र में सोमवार सुबह पेड़ ढहने से सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए फिर बंद हो गई। मिस्ट चैंबर के पास सुबह 5:30 बजे मलबे के साथ देवदार का एक बड़ा पेड़ सड़क पर ढह गया। इससे सुबह 8:00 बजे तक सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रही। वार्ड पार्षद चमन प्रकाश ने बताया कि बारिश के कारण रविवार दोपहर को भी इसी जगह पर भूस्खलन हो गया था। अब सोमवार सुबह फिर यहां पेड़ ढह गया। अब तक इस जगह पर दो पेड़ ढह चुके हैं और बारिश के कारण लगातार भूस्खलन हो रहा है। कहा कि सूचना मिलते ही सड़क बहाली का काम शुरू करवा दिया था। सुबह 8:00 बजे तक सड़क बहाल कर दी गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें