फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: आज मौसम साफ, कल और परसों बारिश का यलो अलर्ट, बरोट-घटासनी सड़क भूस्खलन से 12 घंटे रही ठप

Mon, 26 Aug 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में 27 और 28 अगस्त को अधिकांश जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। रविवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर बाद बादल झमाझम बरसे।
विज्ञापन
शिमला में रविवार को बारिश के बाद शाम के समय रिज मैदान का नजारा । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 27 और 28 अगस्त को अधिकांश जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 29 से 31 अगस्त तक प्रदेश में फिर से साफ रहने के आसार हैं। रविवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर बाद बादल झमाझम बरसे। शाम को फिर शहर में मौसम साफ होने के साथ धूप खिली।

विज्ञापन




धर्मशाला, ऊना, सोलन, कुफरी, नारकंडा, जुब्बड़हट्टी में भी बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में रविवार को मौसम मिलाजुला रहा। शनिवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, धर्मशाला-सोलन में 20.0, ऊना में 20.2, नाहन में 23.9, मनाली में 16.6, कांगड़ा में 22.0, मंडी में 21.3, बिलासपुर में 23.4, हमीरपुर में 23.3 और चंबा में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, शनिवार रात को शिमला, धर्मशाला, ऊना, पालमपुर, सोलन, मनाली, मंडी, जुब्बड़हट्टी, बरठीं और कसौली में बारिश हुई। रविवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.3, भुंतर में 34.0, ऊना में 33.6, कांगड़ा में 33.2, हमीरपुर में 32.3, मंडी में 31.2, सोलन में 30.5, धर्मशाला में 29.9, नाहन में 29.2, मनाली में 24.8 और शिमला में 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन

क्षेत्र बारिश मिलीमीटर में
सोलन 48
धर्मशाला  28
कसौली 25
ऊना 16
शिमला 13
मंडी  11
मनाली 10
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें