फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: आठ मार्च तक धूप खिलने के आसार, दस को कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी; जानिए मौसम अपडेट

Wed, 05 Mar 2025 08:14 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आठ मार्च तक धूप खिली रहने के आसार हैं। नौ मार्च को फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर दस तारीख को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
बर्फ से ढकी मनाली का नजारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होते ही जलोड़ी दर्रा, सोलंगनाला, अटल टनल के साउथ पोर्टल सहित लाहौल घाटी में हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को मनाली-केलांग सड़क पर मूलिंग पुल के पास हिमस्खलन हुआ। कुरचेड़ नाला में पहाड़ी से पुल पर पत्थर गिरने से पांगी, तिंदी और सलग्रां पंचायत का मनाली से सड़क संपर्क कट गया है। उधर, अटल टनल रोहतांग को वाहनों की आवाजाही के लिए वनवे बहाल कर दिया गया है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। आठ मार्च तक धूप खिली रहने के आसार हैं। नौ मार्च को फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर दस तारीख को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


अटल टनल रोहतांग होकर मनाली से जिस्पा तक हाईवे तीन फोर बाई फोर वाहनों के लिए वनवे खुल गया है। कुल्लू में 110 और लाहौल-स्पीति में 158 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में 82 और लाहौल-स्पीति में 185 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी बंद हैं। शीत मरूस्थल लाहौल के सिस्सू में होटलों व होम स्टे में फंसे 43 पर्यटक अब अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो गए हैं। मनाली-केलांग सड़क भारी बर्फबारी होने के कारण पर्यटक सिस्सू में होटलों व होम स्टे में आइसोलेट हो गए थे। बीते मंगलवार देर शाम को 17 फोर बाई फोर वाहनों में इन पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित अटल टनल रोहतांग पार करवाया। 32 अन्य लोगों को भी अटल टनल रोहतांग नॉर्थ पोर्टल से पार कर मनाली सुरक्षित पहुंचाया गया है। उधर, प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली।

Trending Videos

छह क्षेत्रों में न्यूनतम और केलांग में अधिकतम पारा भी माइनस में
प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के बाद हालांकि मौसम साफ हो गया है लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई है। इससे सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ी गई है। मंगलवार रात को कुकुमसेरी, कल्पा, केलांग, मनाली, भरमौर और ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। उधर, बुधवार को केलांग में अधिकतम तापमान भी माइनस में रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा ऊना में अधिकतम पारा 24.2, मंडी में 23.0, बिलासपुर में 24.6, कांगड़ा में 22.8, चंबा में 21.3, सोलन में 22.0, नाहन में 18.4, धर्मशाला में 18.2, शिमला में 15.0, मनाली में 12.4 और कल्पा में 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी -12.5
ताबो -10.2
केलांग  -11.0
कल्पा -4.9
मनाली  -0.9
भरमौर -0.1
सराहन 0.5
डलहौजी 1.2
भुंतर 2.2
सोलन 3.9
ऊना   4.0
धर्मशाला  4.5
शिमला  4.6
कांगड़ा 4.7
बिलासपुर 5.7
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें