मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 जनवरी और एक फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। इससे 29 और 30 जनवरी को मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश व बर्फबारी के आसार जताए हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में इस दौरान मौसम साफ बना रहने की संभावना है। 31 जनवरी और एक फरवरी को पूरे प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। दो फरवरी को भी मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहेगा।
उधर, रविवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 10.4, कुकुमसेरी में माइनस 7.1, केलांग में माइनस 7.9, कल्पा में शून्य, ऊना में 0.6, मनाली में 1.9, बिलासपुर में 2.0, मंडी में 2.3, चंबा में 2.7, कांगड़ा में 4.2, धर्मशाला में 5.0 और नाहन में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।