फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में रविवार की रात सीजन की सबसे ठंडी, 16 नवंबर तक साफ रहेगा मौसम

Tue, 11 Nov 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 16 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। ताबो में माइनस पांच डिग्री तक रात का तापमान पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में माैसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश में रविवार की रात इस सीजन में सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड हुई। कांगडा, मंडी, सोलन और हमीरपुर का न्यूनतम पारा शिमला से भी कम पहुंच गया है। रविवार रात को हिमाचल प्रदेश के 19 स्थानों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ। ताबो में माइनस पांच डिग्री तक रात का तापमान पहुंच गया है। कुकुमसेरी और कल्पा का पारा भी माइनस में चल रहा है।

विज्ञापन

सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रही। धूप खिलने के बावजूद प्रदेश में कहीं भी 30 डिग्री तक अधिकतम तापमान नहीं पहुंचा। ऊना में सबसे अधिक 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश में 16 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार सुबह और शाम के समय सुंदरनगर और बिलासपुर में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। राजधानी शिमला में भी सुबह-शाम के समय ठंड काफी बढ़ गई है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान गिरकर 8.8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

कहां कितना न्यूनतम पारा
रविवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 5.3, कुकुमसेरी में माइनस 3.0, केलांग में माइनस 2.5, शिमला में 8.8, सुंदरनगर में 7.7, भुंतर में 5.0, कल्पा में 0.4, ऊना में 9.0, नाहन में 10.6, पालमपुर में 7.0, सोलन में 5.8, मनाली में 3.1, कांगड़ा में 7.6, मंडी में 8.7, बिलासपुर में 10.8, हमीरपुर में 7.4, कुफरी में 6.9, नारकंडा में 5.1, भरमाैर में 6.2, रिकांगपिओ में 3.8, सेऊबाग में 4.6, बरठीं में 8.9, कसाैली में 11.7, सराहन में 9.0, देहरा गोपीपुर में 9.0 और बजौरा में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 28.0
बिलासपुर 26.2
कांगड़ा 25.8
हमीरपुर  25.6
मंडी 25.4
सोलन 25.2
नाहन 25.0
धर्मशाला 22.1
शिमला  19.6
मनाली 17.4
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें