कुल्लू जिला मुख्यालय में तेज हवाएं चलती रहीं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला चंबा में पांगी की ऊपरी चोटियों सचे जोत, थालल, सुराल भुटोरी, सुराल वाटर फॉल और चस्क भुटोरी में हल्की बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। हल्की बर्फबारी और बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। चंबा की कीड़ी पंचायत के मघेरनी, चचोह, मंगरोल, कीड़ी, खल्ला, खलनेरा, नौतोड़, रोनी, ओहला और तूती में सेब सहित फलदार पौधों और अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। इससे बागवानों को आर्थिक हानि हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22, 23, 24, 25 और 26 जून को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दाैरान चोटियों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य के कुछ अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
ऊना 35.4
नेरी 35.4
बिलासपुर 34.0
कांगड़ा 33.0
बरठीं 31.8
धर्मशाला 31.0
नाहन 30.8
मंडी 30.3
सोलन 29.5
चंबा 27.5
मनाली 26.0
शिमला 22.8