फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी, मैदानों में गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान

Tue, 08 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी तथा मैदानों में गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। 
 
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में तपिश बढ़ने लगी है। सोमवार को प्रदेश के 14 स्थानों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ। ऊना में पारा 37 डिग्री पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी तथा मैदानों में गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। 10 से 12 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने की संभावना है।

विज्ञापन


गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में सोमवार को मौसम साफ रहा। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व सोलन जिले के कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं भी चलीं। मंगलवार को भी इन क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों के कई भागों में पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 8, 9 और 12 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में एक स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इन जिलों में 10 और 11 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जबकि निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

सप्ताह के शेष दिनों में राज्य में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है। उधर, रविवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.0, धर्मशाला में 15.9, ऊना में 12.0, नाहन में 17.1, सोलन में 11.4, कांगड़ा में 15.3, मंडी में 14.6, बिलासपुर में 13.2, चंबा में 11.3, कल्पा में 7.4 और केलांग में 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र                                                           अधिकतम तापमान                                          
ऊना 36.8
कांगड़ा 35.0
धौलाकुआं 34.9
बिलासपुर  34.5
सुंदरनगर 34.3
नाहन 33.9
मंडी  33.6
बरठीं  33.2
भुंतर  33.2
सोलन 31.5
चंबा 31.2
धर्मशाला  31.0
सेऊबाग 30.5
जुब्बड़हट्टी 30.2
मनाली 26.3
शिमला 26.0
कल्पा 22.7
केलांग 17.8
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें