रिज मैदान पर बारिश के दौरान गुजरते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौसम विभाग के अलर्ट के बीच वीरवार को हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि के साथ कई इलाकों में अंधड़ चला। रोहतांग समेत लाहौल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात भी हुआ। शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू समेत कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। उधर, लाहौल-स्पीति में उदयपुर-किलाड़ सड़क पर दरेड़ नाला के पास बुधवार रात हिमखंड गिर गया। इससे सड़क करीब तीन घंटे तक बाधित रही, जिससे दर्जनों वाहन फंसे रहे। हिमखंड गिरने से सड़क पर बर्फ के ढेर लग गए हैं। वीरवार सुबह मार्ग बहाल किया गया। ओलों से सेब फ्लावरिंग, गुठलीदार फलों, मटर समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। कटाई के बीच बारिश से गेहूं को भी क्षति हुई है।