फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: जनवरी में सामान्य से 83 फीसदी कम बरसे बादल, आज बारिश और बर्फबारी के आसार; जानें अपडेट

Sat, 01 Feb 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। रविवार और सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। चार और पांच फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम के फिर बदलने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में जनवरी 2025 में सामान्य से 83 फीसदी कम बादल बरसे हैं। एक से 31 जनवरी 2025 के बीच प्रदेश में 14.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 85.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। प्रदेश के सभी जिलों में जनवरी के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई। बिलासपुर-हमीरपुर में सामान्य से 94 फीसदी, चंबा में 88, कांगड़ा-किन्नौर-सोलन में 93, कुल्लू में 76, लाहौल-स्पीति में 73, मंडी में 85, शिमला में 82, सिरमौर में 80 और ऊना में 95 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। रविवार और सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्राें में मौसम खराब रहने की संभावना है। चार और पांच फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम के फिर बदलने के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला सहित कुछ जगह हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.2, कांगड़ा-बिलासपुर में 23.1, मंडी में 22.9, नाहन में 22.1, चंबा में 19.9, धर्मशाला में 17.0, शिमला में 16.6, मनाली में 15.2, कल्पा में 11.6 और केलांग में 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
ताबो - 7.4
केलांग - 5.1
कुकुमसेरी -4.9
कल्पा -2.0
बिलासपुर 4.3
शिमला  4.5
ऊना  4.7
मनाली  4.9
मंडी 5.0
धर्मशाला 5.0
कांगड़ा 7.6
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें