फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: चलती एसयूवी से स्टंट करते नजर आए युवक, दूसरी तरफ बाइक सवार ने स्टंट करते हुए कार को मारी टक्कर

Tue, 17 Jun 2025 03:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)/सोलन

सार

हिमाचल प्रदेश में स्टंट चल रहे हैं। कोई बाइक से स्टंटबाजी कर रहा है तो कोई गाड़ी से। एक वीडियो जिला बिलासपुर और दूसरा वीडियो सोलन का है। ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एसयूवी से स्टंट करते नजर आए युवक/बाइक सवार ने कार को मारी टक्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पनोह कस्बे के समीप सामने आया है। जहां कुछ युवकों ने चलती एसयूवी गाड़ी से बाहर लटककर खतरनाक स्टंट करते हुए अपनी जान जोखिम में डाल दी। इस घटना का वीडियो घुमारवीं क्षेत्र के एक जागरूक नागरिक ने फेसबुक पर साझा किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सफेद रंग की एक एसयूवी में कुछ युवक गाड़ी से बाहर झूलते हुए स्टंट कर रहे हैं। यह हरकत न केवल जानलेवा है, बल्कि ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन भी है। वीडियो से साफ नजर आ रहा है कि इन युवकों को न अपनी सुरक्षा की चिंता है, न ही कानून का भय।

विज्ञापन

फोरलेन जैसी तेज रफ्तार और तीखे मोड़ों वाली सड़कों पर इस तरह के स्टंट किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं। सामने से आने वाले भारी वाहन से टकराव, वाहन से गिरने या चलते समय दरवाजे खुलने की स्थिति में दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत की कड़ी आलोचना की है और ट्रैफिक पुलिस से मांग की है कि ऐसे मामलों में तत्काल और सख्त कार्रवाई हो। उनका कहना है कि सरकार ने फोरलेन की सुरक्षा के लिए अलग से पुलिस थाने भी बनाए हैं, लेकिन फिर भी ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं।

बताया गया कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, उससे महज दो किलोमीटर की दूरी पर पुलिस थाना मौजूद है। बावजूद इसके, बाहरी राज्यों से आए कुछ पर्यटक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शिव चौधरी ने सभी लोगों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें। चलती गाड़ी में स्टंटबाजी या हुड़दंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

बाइक सवार ने सटंट करते हुए कार को मारी टक्कर
कालका-शिमला एनएच पर कुमारहट्टी के समीप एक बाइक सवार ने स्टंट करते हुए सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। उसके बाद बाइकर मौके से फरार हो गया। इसका खुलासा साथ लगते सीसीटीवी फुटेज में हुआ है। इसके बाद कार मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस शिकायत के आधार मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

ऑल्टो चालक ने मारी स्कूटी का टक्कर, एक घायल
सुबाथू के साथ लगते गंभरपुल में हिट एंड रन का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात ऑल्टो चालक स्कूटी को हिट करके फरार हो गया। इसके कारण स्कूटी चालक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस की मौजूदगी में घायल को टैक्सी चालक ने कुनिहार अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। उधर, डीएसपी अशोक चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें