फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal All Party Meeting: मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष नहीं हुआ शामिल, जानें वजह

Mon, 26 Aug 2024 03:22 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सोमवार को सवा 12 बजे हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, लेकिन इस बैठक में विपक्ष का कोई भी नेता नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले सोमवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष नहीं पहुंचा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया से फोन पर बात की तो उन्होंने खुद को अस्वस्थ बताया और मंगलवार को ही मिलने की बात की। वहीं, मुख्य सचेतक सुखराम चौधरी और सचेतक विनोद कुमार भी किन्हीं कारणों से नहीं पहुंचे। बैठक में संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा और उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मौजूद रहे।

विज्ञापन


बाद में पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने 27 अगस्त से आरंभ होने वाले मानसून सत्र के संचालन में सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की है। यह महत्वपूर्ण सत्र है, जिसमें 10 बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वह सदन के समय का सदुपयोग जनहित से संबंधित विषयों को उठाने के लिए करें तथा उस पर चर्चा करें। जो भी विषय सदस्य सदन में चर्चा के लिए लाएंगे, उसके लिए भरपूर समय दिया जाएगा। सदस्य प्रदेश हित और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के विषय सदन में उठा सकते हैं।

सर्वदलीय बैठक तय करते समय उन्होंने जयराम ठाकुर से बात की थी। उन्होंने कहा था कि 26 अगस्त को भाजपा विधायक दल की बैठक भी है तो यह इसी दिन रखी जा सकती है। उन्होंने फोन पर बात की तो जयराम ठाकुर ने खुद को अस्वस्थ बताया। उन्होंने कहा कि वह शायद भाजपा विधायक दल की बैठक में भी शामिल न हो पाएं। वहीं, भाजपा के मुख्य सचेतक सुखराम चौधरी हरियाणा में हैं। एक अन्य सदस्य विनोद कुमार के चाचा की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन

बैठक में कुछ होता ही नहीं : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सही है कि वह कुछ अस्वस्थ हैं, मगर कुछ समय से विधानसभा अध्यक्ष की ठीक से टिप्पणियां नहीं आ रही हैं। वैसे भी इस बैठक में कुछ होता नहीं है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को कहा है कि मंगलवार को ही मिलेंगे।

गलत परंपरा : चौहान
संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के किसी प्रतिनिधि का न आना लोकतंत्र में गलत परंपरा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें