फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Tourism: पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटा, पर्यटकों ने रिज पर की मस्ती; होटलों में ऑक्यूपेंसी 25% पहुंची

Mon, 26 Aug 2024 01:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

हिमाचल में बीते महीने के मुकाबले अगस्त में हिमाचल पर्यटन विकास निगम सहित निजी होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। अब हालात सामान्य हो गए हैं और पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है।
 
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में मानसून सीजन में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के बाद अब राजधानी में पर्यटन कारोबार पटरी पर लौट रहा है। बीते महीने के मुकाबले अगस्त में हिमाचल पर्यटन विकास निगम सहित निजी होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। वीकेंड पर शहर के होटलों में 20 से 25 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। जुलाई में होटलों में ऑक्यूपेंसी 10 फीसदी से भी कम हो गई थी। अब हालात सामान्य हो गए हैं और पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है।

विज्ञापन


वीकेंड पर सैलानियों ने ऐतिहासिक रिज मैदान के सुहावने मौसम का आनंद लिया। रविवार को शहर में सुबह से ही बारिश का सिलसिला चलता रहा। दोपहर बाद बारिश थमी। इसी दौरान पर्यटक काफी संख्या में रिज मैदान और मालरोड पर चहलकदमी करते नजर आए। शाम के समय धूप खिली और पर्यटकों ने मालरोड की सैर कर हसीन वादियों का लुत्फ उठाया। उधर, बीते दिनों के मुकाबले सर्कुलर रोड से मालरोड को जाने वाली निगम की लिफ्ट में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ी गई है। 

वीकेंड पर शनिवार और रविवार को करीब 12,500 स्थानीय लोगों सहित सैलानी लिफ्ट से मालरोड पहुंचे। उधर, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी है। पर्यटकों को स्पेशल पैकेज भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। समर सीजन के बाद से लेकर पर्यटक कारोबार मंदी की मार झेल रहा है। हालांकि, होटल कारोबार को पटरी पर लाने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम और शहर के निजी होटलों में 20 से 50 फीसदी छूट दी जा रही है। इसके बावजूद होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ नहीं रही है। 
विज्ञापन


निगम की ओर से टूर पैकेज पर 20 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, निगम ने 13 सितंबर तक और पर्यटन कारोबारियों ने एक अक्तूबर तक होटल के कमरों की बुकिंग पर छूट देते हुए सैलानियों को रिझाने का प्रयास किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें