फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: तेज साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न वाले वाहन होंगे जब्त, सभी एसपी को कार्रवाई के आदेश; जानें

Tue, 15 Jul 2025 09:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में तेज आवाज वाले साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और गैरकानूनी लाइटिंग का इस्तेमाल करने वाले वाहनों के चालान किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को ध्वनि प्रदूषण, अवैध वाहन संचालन और शांति भंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। तेज आवाज वाले साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और गैरकानूनी लाइटिंग का इस्तेमाल करने वाले वाहनों के चालान किए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश पुलिस मुख्यालय को बड़े पैमाने पर शिकायतें मिल रही हैं कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में विशेषकर युवा अपनी गाड़ियों और मोटर साइकिलों में तेज आवाज वाले साइलेंसर और अत्यधिक चमकदार, गैर-मानक लाइटों का प्रयोग कर रहे हैं। यह प्रवृत्ति अन्य चालकों और पैदल चलने वालों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।

पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की पहचान की जाए और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। इसमें भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ वाहनों को जब्त करने का प्रावधान भी शामिल है। पुलिस महानिदेशक का कहना है कि यह कदम सार्वजनिक सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए उठाया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न करें और यातायात नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें