फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: चंबा में खड्ड में डूबे दो युवक, एक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी; किराये के कमरे रहते थे दोनों

Wed, 11 Jun 2025 03:49 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में दो युवकों की खड्ड में डूबकर मौत हो गई। जिसमें से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है और दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा जिले की ओडरा खड्ड में बुधवार को नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूब गए। एक युवक का शव खड्ड से बरामद हो गया है जबकि दूसरा लापता है। लापता युवक की तलाश के लिए वीरवार को गोताखोर बुलाए गए हैं। जिस युवक का शव मिला है, उसकी पहचान नितेश (22) निवासी भूलीण, चंबा के रूप में हुई है। नितेश आईटीआई पासआउट है और वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


लापता वीरेंद्र (23) निवासी उथार गांव, चंबा बेरोजगार था। उधर, मंडी जिले में एक व्यक्ति की खड्ड में डूबने से मौत हो गई है। पहला हादसा सुबह करीब 11:00 बजे हुआ। नितेश और वीरेंद्र ओडरा खड्ड में नहाने गए थे।  पानी की गहराई का सही अनुमान न होने पर वीरेंद्र अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पानी में हाथ-पांव मारता देख नितेश बचाने के लिए गहरे पानी में कूद गया। उसे बचाने के चक्कर में वह खुद भी डूबने लगा। दोनों को डूबता देख खड्ड में नहाने के लिए पहुंचे अन्य युवा भाग खड़े हुए। कुछ युवकों ने ग्रामीणों को इस घटना के बारे में बताया। 

इस पर जीत कुमार, राज कुमार और एक अन्य युवक मौके पर पहुंचे और 12:30 बजे के करीब एक युवक का शव बरामद किया। दूसरे युवक की तलाश के लिए पुलिस ने लोगों के साथ सर्च अभियान चलाया गया, मगर शाम तक वह नहीं मिला। प्रशासन ने वीरवार को गोताखोर बुलाए हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि वीरवार को लापता युवक की फिर से तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

खड्ड में डूबे संदीप को कुछ मिनट में निकाला अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम
उपमंडल की सैंथल पंचायत की मछयालू खड्ड में नहाने समय डूबने से 47 वर्षीय संदीप कुमार निवासी ढेलू की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार संदीप अपने दोस्त के साथ मछयालू खड्ड में नहाने गया था। कुछ ही मिनट में जब डूबने लगा तो आसपास के लोगों ने बेहोशी की हालत में उसे खड्ड से बाहर निकाला। गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस की मदद से जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई संतोष कुमार के अनुसार संदीप तैरने में माहिर था लेकिन अचानक पानी में डूब जाने से परिवार के सदस्य स्तब्ध हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें