फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Tourism: ठंडक पाने पर्यटकों ने किया हिमाचल का रुख, परवाणू टोल पर लंबा जाम; होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी

Fri, 18 Apr 2025 07:41 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू।

सार

मैदानी इलाकों में गर्मी के कारण शुक्रवार को बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटकों ने हिमाचल का रुख किया। इससे परवाणू में शुक्रवार को टोल प्लाजा पर करीब दो किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम लग गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
परवाणू बाइपास पर वाहनों की लगी कतारें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी और वीकेंड पर छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में सैलानी ठंडक पाने के लिए हिमाचल का रुख कर रहे हैं। प्रदेश की ठंडी वादियां पर्यटकों से गुलजार हो गई हैं। शुक्रवार को बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटकों ने हिमाचल का रुख किया। इससे परवाणू में शुक्रवार को टोल प्लाजा पर करीब दो किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम लग गया। वाहन चालक रुक-रुक कर टोल प्लाजा से निकलते रहे। वाहनों को टोल प्लाजा क्रॉस करने में ही एक घंटे तक का समय लग गया।

विज्ञापन


उधर, वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़नी शुरू हो गई है। बाहरी राज्यों के लोग छुट्टियों में घूमने के लिए हिमाचल आ रहे हैं। बता दें कि बाहरी राज्यों में स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक सड़क मार्ग से हिमाचल का रुख कर रहे हैं। इससे जिले के पर्यटन स्थल कसौली और चायल में ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। कसौली में जहां ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक बताई जा रही है, वहीं चायल में यह आंकड़ा 70 फीसदी तक पहुंच गया है। इससे पहले बीते सप्ताह भी बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल घूमने आए थे। इस बार भी शुक्रवार से लेकर रविवार तक छुट्टियां है। पर्यटकों को सबसे नजदीक व पसंदीदा जगह कसौली, शिमला, मनाली, धर्मशाला व चायल है। जहां पर हर वीकेंड पर हजारों पर्यटक हिमाचल का रुख करते हैं।

उधर, होटल एसोसिएशन चायल के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कहा कि वीकेंड पर चायल में ऑक्यूपेंसी बढ़ी है। छुट्टियों के चलते पर्यटकों ने हिमाचल का रुख किया है। आगामी दिनों में भी ऑक्यूपेंसी बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें