फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Tourism: क्रिसमस और न्यू ईयर की तैयारी, बर्फबारी के बाद पहुंचेंगे रिकॉर्ड सैलानी; एडवांस बुकिंग शुरू

Sun, 08 Dec 2024 01:29 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी/शिमला/सोलन।

सार

हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल पहुंचेंगे। बर्फबारी हुई तो रिकॉर्ड सैलानी पहुंचने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में बर्फबारी के पूर्वानुमान के बीच क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल पहुंचेंगे। बर्फबारी हुई तो रिकॉर्ड सैलानी पहुंचने की उम्मीद है। प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। निजी होटलों ने आकर्षक पैकेज जारी करने शुरू कर दिए हैं। पर्यटन विकास निगम भी क्रिसमस और न्यू ईयर पैकेज जारी करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

क्रिसमस और न्यू ईयर ईव पर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर निजी होटलों और पर्यटन विकास निगम के होटलों में खास कार्यक्रम आयोजित होंगे। व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद में पर्यटकों ने होटलों में इंक्वायरी के साथ एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। सोलन जिले के कसौली में सबसे अधिक एडवांस बुकिंग हो रही है। पर्यटन स्थल चायल में इंक्वायरी बढ़ गई है। कसौली में करीब 50 प्रतिशत बुकिंग हो गई है। स्थानीय होटल कारोबारियों का कहना है कि 15 दिसंबर के बाद विशेष पैकेज जारी कर दिए जाएंगे। राजधानी शिमला में इस साल क्रिसमस और न्यू ईयर पर खास कार्यक्रम आयोजित होंगे। रिज मैदान पर पहली बार फैशन शो आयोजित करने की तैयारी है। मनाली और धर्मशाला में भी कार्यक्रम होंगे। विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले वीकेंड पर भी सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।

शिमला, कुफरी, नारकंडा, कसौली और चायल में उमड़े सैलानी
शनिवार को राजधानी शिमला, कुफरी, नारकंडा, कसौली और चायल में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। कसौली के होटलों में 75 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि क्रिसमस और नववर्ष को लेकर पर्यटकों के फोन आने शुरू हो गए हैं। कसौली के होटल कारोबारी एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद गर्ग ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटकों की अच्छी आवाजाही है। व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद से पर्यटक आवाजाही कर रहे हैं। क्रिसमस और नववर्ष के लिए करीब 50 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल ने कहा कि विंटर टूरिस्ट सीजन ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। क्रिसमस से लेकर नए साल के पहले हफ्ते तक के लिए सबसे अधिक इंक्वायरी आ रही है। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए होटल आकर्षक पैकेज जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सैलानियों को हिमाचल में बर्फबारी का इंतजार है। क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए सैलानी हिमाचल आने को बेताब हैं। अच्छी बर्फबारी हुई तो बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करेंगे। वीकेंड पर शिमला, मनाली और धर्मशाला सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है- गजेंद्र सिंह ठाकुर, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें