फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Tourism: अब पर्यटकों को दीपकताल से आगे जिंगजिंगबार तक जाने की अनुमति, 5 बजे पहुंचना होगा दारचा वापस

Thu, 01 May 2025 08:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)।

सार

अब पर्यटक मनाली-लेह एनएच-3 सड़क पर दीपकताल से आगे अपर जिंगजिंगबार तक जा सकते हैं। समय सारिणी के अनुसार, वाहनों का मूवमेंट सुबह 9 से दोपहर बाद 2 बजे के बीच रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अपर जिंगजिंगबार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाहौल आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। अब वे मनाली-लेह एनएच-3 सड़क पर दीपकताल से आगे अपर जिंगजिंगबार तक जा सकते हैं। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने ये अनुमति प्रदान की है। बशर्ते इस ओर बढ़ने से पहले पर्यटकों सहित आम लोगों को मौसम के साथ समय सारिणी का विशेष ध्यान देना होगा।

विज्ञापन


समय सारिणी के अनुसार, वाहनों का मूवमेंट सुबह 9 से दोपहर बाद 2 बजे के बीच रहेगा। अपर जिंगजिंगबार से सभी वाहनों को शाम 5 बजे तक दारचा चेक पोस्ट में वापस पहुंचना होगा। अभी यह सड़क वाहनों के लिए सिंगल लाइन खुली है। हिमाचल सीमा सरचू तक सड़क बहाली में अभी काफी दिन लगेंगे।

एसी टू डीसी संकल्प गौतम ने बताया कि पर्यटकों को दीपकताल से आगे जिंगजिंगबार तक जाने की अनुमति दी गई है।

पर्यटन से जुड़े लोगों की थी मांग : अनुराधा
लाहौल-स्पीति जिले की विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि केलांग, जिस्पा, दारचा सहित क्षेत्र में पर्यटन से जुड़े लोगों की मांग थी कि पर्यटकों को दीपकताल से आगे जाने की अनुमति प्रदान की जाए। ऐसे में पर्यटकों को जिंगजिंगबार तक जाने की अनुमति प्रदान कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें