धागा मिलों में नई भर्ती पर लगी रोक
धागा मिलों में अब नई भर्तियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसमें जो कर्मचारी छोड़कर जा रहे हैं, उनकी जगह नई भर्तियां नहीं हो रही हैं। बीते कई माह से यह हालात हैं। धागा मिलों में प्रवासी कामगार काम करते हैं। हालात यह है कि बीते कुछ माह में स्टॉफ में 30 फीसदी तक स्टाफ कम हो चुका है।
स्टोर करने से होता है खराब
धागे को स्टोर भी नहीं किया जा सकता है। कुछ समय के बाद धागा खराब होना शुरू हो जाता है। ऐसे में इसे रिफ्रेश करना पड़ता है जिस पर 50 फीसदी खर्चा आ जाता है।