इस अगले दिन यानी 25 मई को पोर्टल त्रुटि सुधार के लिए खोल दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से पोर्टल पर जाकर आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। तकनीकी शिक्षा के मुताबिक इस सुविधा से आवेदन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान बनेगी। साथ ही अभ्यर्थियों का समय भी बचेगा और आवेदन संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा। पैट के लिए अब तक करीब पांच हजार और लीट के लिए दो हजार आवेदन आ चुके हैं। बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा सात जून और लीट परीक्षा 14 जून को प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। परीक्षा पहले की भांति सीसीटीवी की निगरानी में होगी।
आवेदन के दौरान हुई त्रुटियों में सुधार के लिए एक दिन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। अभ्यर्थी स्वयं भी सामान्य जानकारी में संशोधन कर सकते हैं। -अशोक पाठक, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड