फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बालूग्लोआ में खेत में मिली संदिग्ध वस्तु, सेना ने कब्जे में ली; टिल्ला में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

Tue, 13 May 2025 11:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गुलेर (कांगड़ा), धनेटा (हमीरपुर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के बालूग्लोआ में मंगलवार को संदिग्ध वस्तु के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं, उपमंडल नादौन की किटपच पंचायत के गांव टिल्ला में पाकिस्तान एयरलाइंस का गुब्बारा मिला है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
गांव टिल्ला में मिला पाकिस्तान एयरलाइंस का गुब्बारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पुलिस देहरा की रानीताल पुलिस चौकी के अंतर्गत बालूग्लोआ में मंगलवार को संदिग्ध वस्तु के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह अवशेष किसी ड्रोन या मिसाइल का हो सकता है। पुलिस ने इसकी जानकारी सेना को दी, जिसे जांच के लिए योल कैंट से आए सैनिक अपने साथ ले गए हैं। इसके साथ आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया। घटनास्थल के पास किसी भी प्रकार की असामान्य गतिविधि की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही हैं। पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे वार्ड सदस्य ने खेतों में संदिग्ध वस्तु पड़े होने जानकारी दी। उधर, एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि बालू ग्लोआ में एक संदिग्ध टुकड़ा मिला है। इस बारे में सेना को भी सूचित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिल्ला में मिला ड्रोन की आकृति बाला पाकिस्तानी गुब्बारा
भारत-पाक तनाव के बीच उपमंडल नादौन की किटपच पंचायत के गांव टिल्ला में पाकिस्तान एयरलाइंस का गुब्बारा मिला है। गुब्बारा मिलने से गांव में दशहत बन गई। यह गुब्बारा एक मकान के पास पाया गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे की जांच शुरू कर दी। गुब्बारे के साथ एक धागा भी बंधा हुआ पाया गया है। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह गुब्बारा कहां से आया है। उधर, एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। मामले में जांच की जा रही है। वहीं, लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें