फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: 200 करोड़ रुपये का ऋण लेगी हिमाचल की सुक्खू सरकार, वित्त विभाग की ओर से अधिसूचना जारी

Fri, 24 Oct 2025 06:31 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश 200 करोड़ रुपये का ऋण लेने जा रही है। 29 अक्तूबर को सरकार के खाते में यह राशि आएगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार 200 करोड़ रुपये का ऋण लेगी। शुक्रवार को वित्त विभाग की ओर से इस बाबत राजपत्र में अधिसूचना जारी की गई। 29 अक्तूबर को सरकार के खाते में यह राशि आएगी। सरकार ने दिवाली के अवसर पर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता देने का एलान किया है। अप्रैल से सितंबर 2025 तक का एरियर दिवाली से पहले जारी कर दिया गया है। अब नवंबर में मिलने वाले अक्तूबर के वेतन में तीन फीसदी महंगाई भत्ता जोड़कर दिया जाना है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस कारण ही ऋण लेने की आवश्यकता पड़ी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें