फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Panchayat Chunav: पंचायती राज संस्थाओं के रोस्टर जारी करने का शनिवार को अंतिम दिन

Fri, 24 Oct 2025 06:10 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने उपायुक्तों को 25 अक्तूबर तक रोस्टर जारी करने के आदेश दिए थे। अभी तक उपायुक्तों ने किसी भी पंचायत का रोस्टर जारी नहीं किया है। प्रदेश सरकार पहले ही कह चुकी है कि प्रदेश में समय पर पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पंचायती राज संस्थाओं के रोस्टर जारी करने का शनिवार को अंतिम दिन है। प्रदेश सरकार ने उपायुक्तों को 25 अक्तूबर तक रोस्टर जारी करने के आदेश दिए थे। अभी तक उपायुक्तों ने किसी भी पंचायत का रोस्टर जारी नहीं किया है। पंचायतों में मतदाता सूची अपडेट हो चुकी है। कइयों ने मतदाता सूची में नाम जुड़ाए हैं तो कइयों ने नाम हटाए भी हैं। अब उपायुक्त कार्यालयों में मतदाता सूची को लेकर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। मतदाता कार्यालय में जाकर अपनी समस्या रख सकते हैं। इसके बाद इनका निपटारा किया जाना है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार पहले ही कह चुकी है कि प्रदेश में समय पर पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। अभी प्रदेश सरकार हिमाचल में आपदा से हुए नुकसान की भरपाई करने में जुटी है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें और पैदल चलने वाले मार्गों की हालत खस्ता है। कई क्षेत्र अभी भी संपर्क मार्ग से कटे हुए हैं। हिमाचल में करोड़ों रुपये के जानमाल का नुकसान हुआ है। चुनाव के लिए सरकारी मशीनरियों का प्रयोग होता है। अभी कर्मचारियों की ड्यूटियां आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगाई गई हैं। स्थिति सामान्य होने पर हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें