फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: बारहवीं के तीन, दसवीं के नौ विषयों की होगी विशेष परीक्षा, इन अभ्यर्थियों के मिला मौका; जानें

Sat, 17 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

शिक्षा बोर्ड ने मार्च में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन किया था। इस दौरान खराब मौसम और अन्य कई कारणों से कुछ अभ्यर्थी वार्षिक परीक्षा देने से वंचित हो गए थे। इन अभ्यर्थियों को विशेष मौका दिया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 27 मई को विशेष परीक्षाओं का आयोजन करेगा। 12वीं कक्षा के तीन, और 10वीं कक्षा की नौ विषयों की परीक्षाएं होंगी। शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। शिक्षा बोर्ड ने मार्च में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन किया था। इस दौरान खराब मौसम और अन्य कई कारणों से कुछ अभ्यर्थी वार्षिक परीक्षा देने से वंचित हो गए थे। परीक्षार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो, इसके लिए बोर्ड ने विशेष परीक्षा के आयोजन की बात कही थी। अब विद्यार्थियों की परीक्षाएं 27 मई से छह जून तक प्रात: 8:45 बजे से 12 बजे तक आयोजित होंगी। 10वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा 25 मई, आर्ट की 28, मैथ की 30 और हिंदी की 31 मई को होगी।

विज्ञापन


वहीं, सोशल साइंस की दो जून, संस्कृत की छह, साइंस की चार, आईईएस की पांच और कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा छह जून को होगी। दूसरी ओर 12वीं कक्षा में अंग्रेजी की परीक्षा 27 मई, केमिस्ट्री की 28 और कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा 30 मई को होगी। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि संबंधित परीक्षार्थियों की विशेष परीक्षाओं का आयोजन उनके विद्यालयों के तहत बनाए गए परीक्षा केंद्रों में होगा।

डीएलएड पार्ट-1 व 2 की री-अपीयर परीक्षाएं तीन जून से
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड की पार्ट-1 और पार्ट-2 की री-अपीयर परीक्षाओं के लिए भी डेटशीट जारी की है। डेटशीट के अनुसार, डीएलएड पार्ट-1 बैच 2023-25 की री-अपीयर की परीक्षाएं तीन से 18 जून तक सुबह 10 से एक बजे तक होंगी। वहीं, डीएलएड पार्ट-2 बैच 2022-24 की री-अपीयर की परीक्षाएं 3 से 17 जून तक सुबह 10 से एक बजे तक होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें