फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पुलिस को धमकी, गाड़ियां छोड़ दो नहीं ऐसी जगह पहुंचाएंगे, जहां से लौटना मुश्किल होगा

Mon, 08 Sep 2025 07:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।

सार

अवैध खनन रोकने गई सोलन पुलिस को दो लोगों ने धमकाया और आधे घंटे तक काम में बाधा पहुंचाई। आरोप है कि इन लोगों ने पुलिस कर्मचारियों से कहा कि अगर उन्हें नौकरी करनी है तो इन गाड़ियों को छोड़ दें। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुड्ड बैरियर के पास खड्ड में सरकारी भूमि पर अवैध खनन रोकने गई पुलिस को दो लोगों ने धमकाया और आधा घंटे तक काम में बाधा पहुंचाई। आरोप है कि इन लोगों ने पुलिस कर्मचारियों से कहा कि अगर उन्हें नौकरी करनी है तो इन गाड़ियों को छोड़ दें। अन्यथा उन्हें ऐसी जगह पहुंचाया जाएगा, जहां से उन्हें वापस आना कठिन होगा। पुलिस ने मौके पर खनन कर रहे जेसीबी व टिपर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मलकूमाजरा में खड्ड में रविवार रात को एक बिना नंबर की जेसीबी व टिपर रेत-बजरी उठा रहे थे। पुलिस को देखकर जेसीबी चालक व टिपर चालक भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस इन लोगों से अभी पूछताछ ही कर रही थी कि एक थार व क्रेटा गाड़ी से दो लोग उतरे और उन्होंने खुद को हांडाकोंडी गांव के रामगोपाल व अवतार सिंह बताया। उन दोनों ने करीब आधा घंटे तक पुलिस का काम रोके रखा। पुलिस ने जेसीबी चालक राहुल यूपी व टिपर में हांडाकोंडी गांव के रविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने धारा 221, 224, 351 (2) बीएनएस और माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें