फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: होम स्टे के बाथरूम में मृत मिली रूस की महिला पर्यटक, पुलिस ने दूतावास को किया सूचित

Fri, 12 Jun 2026 07:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के मणिकर्ण थाना के अंतर्गत कसोल में रूस की महिला पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के मणिकर्ण थाना के अंतर्गत कसोल में रूस की महिला पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रूस के दूतावास को सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार बेलारूस की नागरिक नताल्या अपनी रूसी मित्र डारिया कुज्मिनिख (29) पुत्री व्लादिमीर विक्टरोविच प्लेतनेव, निवासी मेयोलिक स्ट्रीट नंबर छह शहर खोत्कोवो, मॉस्को रीजन रूस के साथ आई थी। डारिया को कसोल के एक होम स्टे के बाथरूम में मृत अवस्था में पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह कुछ दिन पहले कुल्लू घाटी में घूमने पहुंची थी। नताल्या ने तत्काल इसकी सूचना होम स्टे के प्रबंधक रणधीर और मालिक को दी। स्थानीय पंचायत प्रधान टहल सिंह के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। नताल्या ने व्हाट्सएप के माध्यम से डारिया के पिता व्लादिमीर विक्टरोविच प्लेतनेव को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शवगृह में रखा है। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान नताल्या ने किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या संदेह से इन्कार किया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें