फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: एचपीयू शिमला और एसपीयू मंडी ने घोषित किए प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम

Fri, 12 Jun 2026 07:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/मंडी।

सार

एचपीयू शिमला और एसपीयू मंडी ने विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 
विज्ञापन
एचपीयूु व एसपीयू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमबीए, मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (एमटीटीएम), एमए भूगोल तथा एसआईएलबी सोलन कैंपस में प्रवेश के लिए आयोजित एमएससी बायोटेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी अपने परिणाम विश्वविद्यालय की प्रवेश पोर्टल और आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगामी प्रवेश प्रक्रिया, मेरिट सूची, काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन से संबंधित सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं जून में आयोजित की गई थीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे निर्धारित समयावधि में प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करें। किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित विभागों अथवा विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपीयू मंडी ने घोषित किए परिणाम

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनकी पंजीकृत ई-मेल आईडी पर परिणाम संबंधी सूचना भेज दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से 1 से 5 जून तक 14 स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में दर्ज पंजीकृत ई-मेल आईडी के माध्यम से अपना रिजल्ट कार्ड प्राप्त और डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें