वह कुछ दिन पहले कुल्लू घाटी में घूमने पहुंची थी। नताल्या ने तत्काल इसकी सूचना होम स्टे के प्रबंधक रणधीर और मालिक को दी। स्थानीय पंचायत प्रधान टहल सिंह के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। नताल्या ने व्हाट्सएप के माध्यम से डारिया के पिता व्लादिमीर विक्टरोविच प्लेतनेव को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शवगृह में रखा है। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान नताल्या ने किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या संदेह से इन्कार किया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।