फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: होटल खरीद विवाद पर आरएस बाली बोले, सौदा पारदर्शी, आरोप बेबुनियाद; करेंगे मानहानि का मुकदमा

Mon, 29 Sep 2025 08:11 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

पालमपुर में एक होटल की खरीद को लेकर उठे विवाद पर पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और नगरोटा बगवां से कांग्रेस विधायक आरएस बाली ने कहा कि आरोप लगाने वालों को सार्वजनिक माफी मांगने का समय दिया जाएगा अन्यथा उनके खिलाफ न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
धर्मशाला में पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली की प्रेस वार्ता। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और नगरोटा बगवां से कांग्रेस विधायक आरएस बाली ने पालमपुर में एक होटल की खरीद को लेकर उठे विवाद पर रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि यह सौदा पूरी तरह नियमों के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से हुआ है। कुछ लोग बेबुनियाद और मनगढ़ंत आरोप लगाकर न केवल उनकी बल्कि पूरे परिवार की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि वे जानते हैं कि इसके पीछे कौन-कौन से नेता और अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि पहले आरोप लगाने वालों को सार्वजनिक माफी मांगने का समय दिया जाएगा अन्यथा उनके खिलाफ न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।

विज्ञापन


होटल सौदे का पूरा ब्योरा साझा करते हुए बाली ने कहा कि 6 अगस्त को एक अंग्रेजी अखबार में होटल की बिक्री, ज्वाइंट वेंचर का विज्ञापन प्रकाशित हुआ। इसके बाद 24 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। इसमें से 18 करोड़ रुपये सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से लिए गए लोन और 6 करोड़ रुपये उनके निजी खाते से दिए गए। पूरी डील चेक और डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से की गई। उन्होंने कहा कि होटल मालिकों ने 2013 से 2016 के बीच बैंक से लोन लिया था, जिसकी अदायगी वे नहीं कर पाए। बाद में वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) स्कीम के तहत लोन निपटाया गया। यह योजना किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि आरबीआई के दिशा-निर्देशों के तहत 2022 में भाजपा की सरकार के समय 5,461 लोगों के लिए लागू की गई थी। होटल मालिकों ने 16 नवंबर 2022 को 2.20 करोड़ रुपये जमा कराए थे। 2024 में भी यह स्कीम चली, जिसमें 1,800 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें