फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

Wed, 21 Oct 2026 09:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला जिले के सुन्नी उपमंडल के तहत गांव बेरटी के हाजल क्षेत्र में रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।  हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सुन्नी उपमंडल के तहत गांव बेरटी के हाजल क्षेत्र में रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में उत्तम (44) पुत्र मघनी राम, निवासी बाली, गुम्मा और यशपाल (37) पुत्र नारायण दास निवासी गुम्मा तहसील शिमला शामिल हैं। दोनों गुम्मा क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार वह कड़ारघाट-गुम्मा मार्ग से होकर घर जा रहे थे। इस दौरान कुछ दूरी पर उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सुनसान क्षेत्र होने के कारण रात को हादसे की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
Trending Videos

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे
मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने कार को खाई में गिरा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सुन्नी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव खाई से निकाले गए और अस्पताल पहुंचाए गए। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

ठियोग के पास दो वाहनों में टक्कर, एक घायल
ठियोग क्षेत्र के जनोगघाट में दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामला बुधवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है जब विपरीत दिशा से आ रही दो गाड़ियाें की जनोगघाट के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। वहीं एक गाड़ी में बैठे व्यक्ति के सिर पर चोटें आई हैं। मामले की सूचना मिलते ही ठियोग पुलिस स्टेशन से टीम मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। वहीं एक टीम ने अस्पताल जाकर घायल के बयान दर्ज किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें