फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों की हर माह होगी जांच और निरीक्षण, सभी की होगी ग्रेडिंग

Thu, 25 Sep 2025 07:36 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने रैंकिंग के उद्देश्य से पहली बार विश्राम गृहों की नियमित रूप से हर महीने जांच और निरीक्षण करने का निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के परिधि और विश्राम गृहों के रखरखाव के लिए विस्तृत चेक लिस्ट तैयार की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने रैंकिंग के उद्देश्य से पहली बार विश्राम गृहों की नियमित रूप से हर महीने जांच और निरीक्षण करने का निर्णय लिया है। यह प्रक्रिया वर्ष में 12 बार की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी आगंतुकों को एक समान सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और इन परिसरों को अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा पर्यटकों के लिए भी खोला गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अन्य किसी भी राज्य में इस तरह की पहल नहीं हुई है, जहां परिधि और विश्राम गृहों के नियमित निरीक्षण का प्रावधान किया गया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के मार्गदर्शन में विभाग ने एक विस्तृत जांच सूची तैयार की है। निरीक्षण में फर्श, विद्युत प्रणाली, लिफ्ट, बगीचे, पार्किंग स्थल को शामिल किया गया है। कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता हर महीने इन विश्राम गृहों व परिधि गृहों का निरीक्षण करेंगे। इनमें छत, दीवार जैसी सभी संरचनाओं की जांच शामिल होगी।

विज्ञापन

प्रदेश में पीडब्ल्यूडी के 275 विश्राम गृह, सभी को होगी ग्रेडिंग
प्रदेश के पीडब्ल्यूडी के 275 विश्राम गृहों में 1335 कमरे और 21 परिधि गृहों के 222 कमरे आगंतुकों के लिए उपलब्ध हैं। विद्युत उपकरणों की स्थिति, पानी की उपलब्धता, सीवरेज प्रणाली, वाटर प्यूरिफायर आदि की ग्रेडिंग बहुत अच्छे से लेकर खराब आदि मानकों के आधार पर की जाएगी। बेहतर ग्रेडिंग वालों को सरकार पुरस्कृत करेगी। इसके अलावा निरीक्षण की जांच संबंधित अनुभाग के अधिशासी अभियंता करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के विश्लेषण के लिए ऑनलाइन माध्यम से अपलोड की जाएगी। जैन ने कहा कि विश्राम गृह के फर्नीचर, रसोई व शौचालय की सफाई, बिस्तर, रजाई, तकिये आदि की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की भी जांच नियमित रूप से की जाएगी। निरीक्षण प्रारूप में 50 बिंदु शामिल किए गए हैं, जो सभी अधिकारियों के पास उपलब्ध होंगे और विभाग की वेबसाइट http://hppwd.hp.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे। ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली पहले से ही लागू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें