फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रसोई गैस सिलिंडर की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1967 पर करें शिकायत

Mon, 06 Apr 2026 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 प्रदेश के लोग रसोई गैस सिलिंडर से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अब टोल फ्री नंबर 1967 पर शिकायत दर्ज कर सकेंगे। 
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के लोग रसोई गैस सिलिंडर से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अब टोल फ्री नंबर 1967 पर शिकायत दर्ज कर सकेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए यह नंबर जारी किया है। सोमवार को शिमला में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की निदेशक कुमुद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में नंबर जारी किया गया। बैठक में घरेलू गैस  सिलिंडरों की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा की गई। विभाग ने सीमावर्ती जिलों में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों को पांच किलोग्राम सिलिंडर उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में मार्च और अप्रैल में अब तक नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने घरेलू सिलिंडर दुरुपयोग को लेकर 2007 निरीक्षण कर 85  सिलिंडर जब्त किए हैं। पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी व कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए 187 निरीक्षण भी किए गए। निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस  सिलिंडर ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी प्रणाली के माध्यम से दिए जा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और जमाखोरी पर रोक लगे। प्रदेश में गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। बैठक में संयुक्त निदेशक मिलाप शांडिल सहित सभी जिला नियंत्रक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें