फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सरकारी डिपुओं में 1 दिसंबर से महंगा मिलेगा राशन, चीनी के दाम सात रुपये प्रति किलो तक बढ़े

Fri, 27 Nov 2026 08:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले चावल, आटे और चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में पहले ही महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं की जेब पर और बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
सरकारी डिपुओं में 1 दिसंबर से महंगा मिलेगा राशन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के लाखों राशन कार्ड धारकों को 1 दिसंबर से सरकारी डिपुओं में सस्ता राशन महंगा मिलेगा। प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले चावल के दाम दो रुपये, आटे के ढाई और चीनी के सात रुपये प्रतिकिलो बढ़ा दिए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार नई दरें 1 दिसंबर से पूरे प्रदेश में लागू होंगी। विभाग के निदेशक कुमुद सिंह ने 26 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन

Trending Videos

जानिए कितने बढ़े दाम
इसके तहत एपीएल उपभोक्ताओं को मिलने वाले चावल की कीमत 13 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये प्रति किलो कर दी गई है। गेहूं के आटे का दाम 12 रुपये से बढ़ाकर 14.50 रुपये प्रति किलो होगा। एनएफएसए श्रेणी के उपभोक्ताओं को अब चीनी 13 रुपये के बजाय 20 रुपये प्रति किलो मिलेगी। वहीं, एपीएल परिवारों के लिए चीनी का दाम 33 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है। इस श्रेणी के उपभोक्ताओं को अब दो रुपये प्रति किलो अधिक चुकाने होंगे। 

दालों पर मिलने वाली सब्सिडी के नियमों में भी बदलाव
दालों पर मिलने वाली सब्सिडी के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और एपीएल दोनों श्रेणियों के उपभोक्ताओं को दालों पर 15 रुपये प्रति किलो की समान सब्सिडी मिलेगी। इससे पहले दोनों वर्गों के लिए सब्सिडी का ढांचा अलग था। दूसरी ओर, उचित मूल्य की दुकान चलाने वाले डिपो धारकों को राहत दी गई है। एपीएल चावल और गेहूं के वितरण पर मिलने वाला खुदरा कमीशन 50 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यानी कमीशन दोगुना होगा।
विज्ञापन

दरों में बढ़ोतरी से मिलने वाले अतिरिक्त राजस्व का इस्तेमाल यहां होगा
विभाग के आदेश के मुताबिक एपीएल राशन की बिक्री दरों में बढ़ोतरी से मिलने वाले अतिरिक्त राजस्व का इस्तेमाल राज्य सब्सिडी वाली वस्तुओं की खरीद में किया जाएगा। इसे सब्सिडी बिलों में समायोजित किया जाएगा। विभाग ने राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक, जिला नियंत्रकों और संबंधित अधिकारियों को नई दरें एक दिसंबर से लागू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने और कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें