फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में उपभोक्ताओं को डिपो में इस दिन से मिल सकता है सरसों और रिफाइंड तेल, जानें

Wed, 05 Feb 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

खाद्य आपूर्ति निगम का दावा है कि 10 फरवरी से डिपो में सरसों और रिफाइंड तेल उपलब्ध होगा। लोग तीन महीने तेल का कोटा एक साथ ले सकेंगे।
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपो में सरसों के साथ रिफाइंड तेल भी मिलेगा। प्रदेश सरकार ने सरसों तेल का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। अब रिफाइंड तेल के टेंडर की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन


सरकार का मानना है कि उपभोक्ताओं को पहले की तरह प्रति राशनकार्ड पर एक लीटर सरसों और एक रिफाइंड दिया जाना है। इसके अलावा शादी समारोह व अन्य आयोजनों में भी उपभोक्ताओं को डिमांड के मुताबिक तेल देना है। इसके चलते खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से रिफाइंड का टेंडर किया जा रहा है।

तीन महीने से डिपो में नहीं मिल रहा सरसों का तेल
हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं इन्हें सरकार की ओर से दो लीटर तेल, तीन दालें (मलका, माश और दाल चना), चीनी और एक किलो नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है। आटा और चावल केंद्र सरकार मुहैया करा रही है। उल्लेखनीय है कि उपभोक्ताओं को बीते तीन महीने से डिपो में सरसों तेल नहीं मिल रहा है। निगम का दावा है कि 10 फरवरी से डिपो में तेल उपलब्ध होगा। लोग तीन महीने तेल का कोटा एक साथ ले सकेंगे।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि सरसों का सप्लाई ऑर्डर जारी किया गया है। अब रिफाइंड तेल के टेंडर किए जा रहे हैं। आगामी सप्ताह के भीतर कंपनियों से निविदाएं मांगी जाएगी। उपभोक्ताओं को डिपो में रिफाइंड और सरसों तेल दिया जाना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें