हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर की पहली पायलट भर्ती कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का नतीजा घोषित कर दिया गया है। आयोग की ओर से मार्च 2024 में पोस्ट कोड 1073 ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट के 162 पदों को भरने के लिए सीबीटी का आयोजन किया गया था। हालांकि इस पोस्ट कोड के तहत भर्ती प्रक्रिया को भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग के दौर में शुरू कर दिया था। वर्ष 2022 में इस भर्ती को विज्ञाप्ति किया गया था, लेकिन पेपरलीक मामले के चलते यह भर्ती पूरी नहीं हो पाई। यहां रहा रिजल्ट (दूसरी कॉपी)
नवगठित आयोग को इस भर्ती के लिखित परीक्षा की बजाए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन 30 मार्च 2024 को किया गया। प्रदेश में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए। इसके बाद एडसिल एजेंसी की ओर से आयोग को सीबीटी का नतीजा सौंपा गया। साल 2022 में इस पोस्ट कोड के तहत 162 पदों को भरने के लिए 1848 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बाद में 451 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। 112 अभ्यर्थियों ने सीबीटी को पास किया। इसके बाद 16 और 17 दिसंबर को परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई और इस दौरान 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दस्तावेज के मूल्यांकन के दौरान 40 अभ्यर्थियों के अपात्र पाए गए। ऐसे में कुल 62 अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया गया। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण कुल 100 पद रिक्त रह गए हैं।