पहले विकल्प में लाइट लाइलैक साड़ी के साथ डार्क लाइलैक या पर्पल ब्लेजर पहनना होगा। दूसरे विकल्प में लाइट लाइलैक कुर्ता या कमीज के साथ पैंट, पलाजो अथवा सलवार और दुपट्टा शामिल किया गया है। इसके साथ भी डार्क लाइलैक या पर्पल ब्लेजर अनिवार्य रहेगा। सर्द मौसम को देखते हुए फुल या हाफ स्लीव स्वेटर पहनने की अनुमति दी गई है। कैप और ग्लव्स नेवी ब्लू तथा मोजे ग्रे या नेवी ब्लू रंग के होंगे, जबकि फुटवियर काला रखा गया है। पुरुष शिक्षकों के लिए हल्के नीले रंग की शर्ट और निर्धारित रंग की पैंट के साथ नेवी ब्लू ब्लेजर तय किया गया है।
इसके अलावा काली बेल्ट, ग्रे या नेवी ब्लू मोजे तथा काले जूते पहनना अनिवार्य होगा। ठंड के मौसम में नेवी ब्लू स्वेटर पहनने की अनुमति दी गई है। पगड़ी, कैप और ग्लव्स के लिए भी नेवी ब्लू रंग निर्धारित किया गया है। शिक्षा निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षक और प्रधानाचार्य ड्यूटी के दौरान अपना पहचान पत्र स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करेंगे। साथ ही अत्यधिक आभूषण और अन्य सहायक वस्तुओं के उपयोग से बचने की सलाह दी गई है ताकि शिक्षकों की पेशेवर छवि बनी रहे।