हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भरमौर के एसडीएम अभिषेक मित्तल को ऊना के तैनाती दे दी है। ऊना के एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान को एसडीएम ऊना के पद से स्थानांतरित कर कार्मिक विभाग हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में नई नियुक्ति के आदेशों की प्रतीक्षा करने को कहा गया है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी-सह परियोजना अधिकारी आईटीडीपी, भरमौर कुलबीर सिंह राणा को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ एसडीएम भरमौर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। यह व्यवस्था तुरंत प्रभाव से अगले आदेशों तक लागू रहेगी। ऊना के एसडीएम रहे विश्व मोहन देव चौहान पर बीते दिनों दुष्कर्म के आरोप लगे थे, हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच हाईकोर्ट में समझौता हो गया था।