प्रदेश पार्टी अध्यक्ष घोषित होने के 8 दिन बाद पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान राजीव भवन में विनय कुमार ने कहा कि हाईकमान ने मुझे अध्यक्ष इसलिए बनाया क्योंकि मेरा सभी से प्यार है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मेरे पिता के साथ काम किया है, इस कारण वे मुझे बच्चे की तरह मानते है। मैं आम कार्यकर्ता की आवाज बनूं, बस मेरी यही सोच है। सरकार और संगठन के बीच मैं मजबूत कड़ी बनने की कोशिश करुंगा। दोनों में तालमेल होगा और सबके काम भी होंगे। विनय कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार में उचित प्रतिनिधित्व देने का आग्रह किया।
कहा कि 2 से 3 माह के भीतर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ जिला, ब्लॉक और बूथ तक कार्यकारिणी गठित कर सरकार के काम प्रदेश के हर आम नागरिक तक पहुंचाए जाएंगे। सबसे पहले पार्टी को 11 दिसंबर की रैली की तैयारी करनी है। रैली को कामयाब बनाना है इसलिए सत्र के बीच में ही कार्यभार संभाला है। 50 से 100 महिलाओं और युवाओं की एक अलग टीम बनाएंगे, जो हर कार्यक्रम को कामयाब करने बनाने में मुख्य योगदान देगी। विनय कुमार ने उन्होंने पार्टी अध्यक्ष का जिम्मा सौंपने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपकी वजह से जिम्मेदारी मिली है वह इस इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से संभालेंगे।