फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: सीएम सुक्खू बोले- 31 मार्च तक स्वास्थ्य संस्थानों में भरे जाएंगे 70 फीसदी से अधिक पद

Fri, 30 Oct 2026 07:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में सरकार ने 31 मार्च 2027 तक स्टाफ की उपलब्धता 70 प्रतिशत से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में सरकार ने 31 मार्च 2027 तक स्टाफ की उपलब्धता 70 प्रतिशत से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में अस्पतालों में केवल 35 प्रतिशत स्टाफ उपलब्ध था। वर्तमान सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए चिकित्सा महाविद्यालयों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक सुविधाओं का विस्तार कर रही है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से सिरमौर जिले के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में 6.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई बनाने की घोषणा भी की
उन्होंने संगड़ाह के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को सीबीएसई स्कूल बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करने के साथ चिकित्सा सुविधाओं का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर भी ध्यान दे रही है। गांवों में विद्यार्थियों को घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सीबीएसई स्कूल खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन

पांच हजार लीटर क्षमता के मिल्क चिलिंग प्लांट पर विचार
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में प्रतिदिन पांच हजार लीटर क्षमता का मिल्क चिलिंग प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन भी दिया। इससे क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने सीएचसी भवन के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें