फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से गए शिकार करने, गोली लगने से युवक की मौत; पुलिस ने कब्जे में ली लाइसेंसी बंदूक

Thu, 20 Feb 2025 07:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर/सुंदरनगर (मंडी)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक युवक की अचानक चली गोली से मौत हो गई। युवक शादी की धाम खाने के बाद तीन अन्य दोस्तों के साथ शिकार करने गए गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले की पंचायत रोहांडा के औकल गांव में शादी की धाम खाने के बाद शिकार करने गए एक युवक की अचानक चली गोली से मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक कब्जे में ले ली है। शिकार करने गए अन्य तीन युवकों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिनेश और तीन अन्य युवक गांव में शादी की धाम खाने के बाद गनसाड़ी खड्ड की तरफ शिकार करने चले गए। इस दौरान खड्ड में सभी युवक जब शिकार करने बैठे तो इस दौरान नीचे रखी सिंगल बैरल गन से अचानक गोली चल गई, जो दिनेश की टांग में लग गई। युवकों ने घायल दिनेश को तुरंत पीठ पर उठाया और लहूलुहान हालत में उसे सड़क तक पहुंचाया।

विज्ञापन

रोहांडा अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने घायल दिनेश को मृत घोषित कर दिया। इसके उपरांत सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान दिनेश कुमार 33 पुत्र ठाकुर दास निवासी औकल के रूप में हुई है।

जिस बंदूक से गोली चली है, वह दिनेश के ही मौसेरे भाई की कारतूस लाइसेंसी बंदूक थी। दिनेश के साथ परिवार के ही 22 से 26 वर्ष के तीन युवा साथ थे। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें